अपराध

मध्य प्रदेश में दिल दहलाने वाली वारदात! 1 ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, सामूहिक हत्याकांड से दहशत

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

खबरों के अनुसार, माहुलझिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आदिवासी व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को आरोपी ने बीती रात अंजाम दिया।

Published: undefined

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली। आरोपी मानसिक विक्षिप्‍त बताया जा रहा है। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी।

वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस मौक पर पहुंच गई है। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined