अपराध

यूपी में दिल दहलाने वाली घटना, किशोरी से दुष्कर्म के बाद पिलाया गया जहर, पुलिस के हाथ खाली

पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत के साथ जहानाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 18 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे जहर पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के अनुसार, पीड़िता की मां ने कहा कि 1 जनवरी को, उनकी बेटी किसी काम के लिए बाहर निकली थी, जब एक 22 वर्षीय युवक ने उसे अपने घर में खींच लिया, जहां उसका बलात्कार किया और उसे बुरी तरह पीटा।

पीड़िता की चीख सुनकर उसकी मां वहां पहुंची लेकिन उसके परिवार वालों ने अपराध छिपाने के लिए युवती को जान से मारने की नीयत से जहर पिला दिया। बाद में उन्होंने उसे अपने घर के बाहर फेंक दिया।

पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत के साथ जहानाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसएचओ प्रभास चंद्र ने कहा कि मुख्य आरोपी, जिसके माता-पिता, छोटे भाई, बहन और दादी के साथ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 328 (किसी भी व्यक्ति को जहर देना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, ओडिशा-आंध्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, अलर्ट मोड में प्रशासन

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की