
झारखंड पुलिस ने रामगढ़ जिले के पतरातू में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू साव को गोली मारने वाले शूटर बॉबी खॉन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीते 24 घंटों में गैंगस्टर अमन साव के गैंग के खिलाफ एक दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर छापामारी कर कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Published: undefined
सोमवार की रात एटीएस और पुलिस की ज्वाइंट टीम जब पतरातू में अपराधियों के खिलाफ रेड मारने गई थी, तभी बॉबी खान ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें डीएसपी और दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बाद बॉबी अपने साथी के साथ बाईक पर सवार होकर भागने में सफल रहा था। इस घटना से रामगढ़ से लेकर रांची तक बड़कंप मच गया था।
Published: undefined
इसके बाद सीआईडी, एटीएस और जिला पुलिस की टीमों ने रागमढ़-रांची सहित कई इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर अमन साव गैंग के कई गुर्गों को पकड़ा है। बॉबी खान के अलावा गिरोह के जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें शार्प शूटर चंदन साव, वारिस अंसारी, सोनू कुमार और एक अन्य शामिल है। इन अपराधियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Published: undefined
पुलिस के अनुसार शूटर चंदन साव और बॉबी खान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बीते सात जुलाई को रांची में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी। मई महीने में हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में कोल माइनिंग कंपनी के एवीपी को-ऑर्डिनेटर शरत बाबू की हत्या में भी इसी गिरोह के शूटरों का हाथ था। इस कंपनी से अपराधियों ने 65 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined