अपराध

दो दिन के अंदर लेंगे सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला, नीरज बवाना गैंग ने दी खुली धमकी

बवाना गैंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। सिद्धू दिल से हमारा भाई था, दो दिन के भीतर रिजल्ट दे देंगे। फेसबुक पोस्ट में टिल्लू ताजपुरिया, दविंदर भांबिया और कौशल गुड़गांव के गैंग को भी टैग किया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की खुली धमकी दी है। सोशल मीडिया पर नीरज बवाना के फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे।

Published: undefined

बवाना गैंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "सिद्धू मूसेवाला की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। सिद्धू दिल से हमारा भाई था, दो दिन के भीतर रिजल्ट दे देंगे।" फेसबुक पोस्ट में टिल्लू ताजपुरिया, दविंदर भांबिया और कौशल गुड़गांव के गैंग को भी टैग किया गया है। नीरज बवाना दिल्ली के टॉप गैंगस्टरों में से एक है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

Published: undefined

बता दें कि 29 मई को मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Published: undefined

मूसेवाला की हत्या के बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। वहीं जांच में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को बिश्नोई को रिमांड पर ले लिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी