अपराध

बिहार के अगवा व्यवसायी का कंकाल झारखंड से बरामद, तीन महीने पुराने अपहरण कांड में 5 गिरफ्तार

झारखंड के कंडा घाटी से 25 मई की रात को बिहार के व्यवसायी का उनके वाहन चालक सहित अपहरण कर लिया गया था। परिजनों से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी, जिसके बाद 9 जून को अपराधियों द्वारा फिरौती की रकम लेकर भी दोनों की हत्या कर दी गई।

प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के औरंगाबाद जिले के अपहृत व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद और उनके वाहन चालक का कंकाल अपहरण के करीब तीन महीने बाद झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है। इस मामले में देवघर पुलिस के एक कांस्टेबल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

झारखंड के पलामू जिला के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि 25 मई की रात नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी से अपहृत व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद और उनके वाहन चालक श्रवण प्रजापति का कंकाल गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व के आपराधिक इतिहास वाले कई लोगों से पूछताछ की गई थी। इस क्रम में दो अपराधियों ने अपहरण की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर गिरोह में शामिल सभी नामों का खुलासा किया। इसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की निशनदेही के आधार पर रमकंडा थाना के पुंदागा के पास से अलग-अलग जगहों से दोनों का कंकाल बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि अपहरण में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल, कार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में देवघर जिला बल में तैनात सिपाही प्रेमनाथ यादव, उसके ममेरे भाई अजय यादव, चचेरे भाई अमरेश यादव के अलावा सफीक अंसारी और ओमप्रकाश चंद्रवंशी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने चार राइफल और 80 गोली भी बरामद की हैं।

बता दें कि 25 मई की रात कंडा घाटी से बिहार के व्यवसायी का उनके वाहन चालक सहित अपहरण किया गया था। इसके बाद 28 मई को लूटे गए मोबाइल से व्यवसायी के परिजनों से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद 9 जून को रमकंडा के मुरखुड़ गांव के पास अपराधियों द्वारा फिरौती की रकम लेकर सभी तरह का संपर्क बंद कर दिया जाता है और इधर हत्या भी कर दी जाती है। पुलिस अब इन कंकालों की जांच कराने की बात कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए