अपराध

महाराष्ट्र के नासिक में दो NCP नेताओं की हत्या से हड़कंप, सगे भाई थे दोनों, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हमलावरों ने अंबेडकरवाड़ी इलाके में मन्ना जाधव और प्रशांत जाधव को उनके घर के सामने चाकू मार दिया। इसके बाद दोनों को नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

महाराष्ट्र के नासिक में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक गिरोह के हमले में दो सगे भाइयों मन्ना जाधव और प्रशांत जाधव की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों एनसीपी अजित पवार गुट के नेता थे। मन्ना जाधव एनसीपी अजीत पवार गुट के शहर उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। होली के बाद बुधवार को रंग पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था। इसी दौरान तब इस वारदात को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अंबेडकरवाड़ी इलाके में मन्ना जाधव और प्रशांत जाधव को उनके घर के सामने चाकू मार दिया। इसके बाद दोनों को नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों भाइयों पर हमला किसने किया, इस बात जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संदिग्ध आरोपियों की तलाश के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की