अपराध

उत्तर प्रदेश में एक और पत्रकार की संदिग्ध मौत, यूपी पुलिस की महिला दरोगा-सिपाही पर केस दर्ज

पत्रकार की मां ने एक महिला दरोगा, सिपाही और अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे को धमकाने और हत्या का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि मामले की गंभीर तरीके से जांच की जा रही है।

फोटोः अमर उजाला से साभार
फोटोः अमर उजाला से साभार 

उत्तर प्रदेश की पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। इस बार खाकी पर दाग उन्नाव जिले में लगा है। दरअसल जिले के सदर कोतवाली इलाके में रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार शाम एक पत्रकार सूरज पांडेय का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में परिवार ने एक महिला दरोगा और सिपाही पर धमकाने और हत्या का आरोप लगाया है।

Published: undefined

मामले में पत्रकार सूरज पांडेय की मां लक्ष्मी देवी ने महिला दरोगा सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह सहित कुछ अन्य लोगों पर सूरज को धमकाने, हत्या का षड्यंत्र रचने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सदर कोतवाली में उनकी तहरीर पर पुलिस ने महिला दरोगा और सिपाही सहित अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Published: undefined

इस मामले में उन्नाव सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पत्रकार का शव गुरुवार शाम रहस्यमय परिस्थितियों में सदर कोतवाली के पास रेल की पटरियों पर मिला था। बाद में देर रात शव का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने कहा कि महिला सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published: undefined

माना जा रहा है कि पत्रकार सूरज पांडे ने खुदकुशी की है। सूरज पांडे का शव सदर कोतवाली क्षेत्र में शराब मिल के पीछे रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। पिता के अनुसार महिला दरोगा की सूरज से मित्रता थी। उन्होंने सिपाही की मदद से सूरज की हत्या कराने का महिला दरोगा पर आरोप लगाया है। पुलिस ने सूरज के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पत्रकार की संदिग्ध मौत की जांच पुलिस कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब मामले में खुद पुलिस विभाग के कर्मी ही आरोपी हैं तो ऐसे में क्या निष्पक्ष जांच सम्भव है?

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा