अपराध

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्या मामला, आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड, जानें पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि राधिका टेनिस अकादमी की कमान संभालना चाहती थी और इसे लेकर ही पिता इतना नाराज हुआ कि गोलियां दाग दीं। राधिका की मां मंजू यादव ने इस घटना के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना में 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में शुक्रवार को गुरुग्राम की एक अदालत ने 49 वर्षीय दीपक को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि राधिका टेनिस अकादमी की कमान संभालना चाहती थी और इसे लेकर ही पिता इतना नाराज हुआ कि गोलियां दाग दीं। राधिका की मां मंजू यादव ने इस घटना के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-57, सुशांत लोक फेज-2 स्थित राधिका के घर में हुई। पुलिस के मुताबिक, दीपक यादव अपनी बेटी के टेनिस अकादमी चलाने के फैसले से नाराज थे।

Published: undefined

गुरुवार को पिता-पुत्री के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई। बहस के दौरान दीपक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से राधिका पर गोली चला दी, जिनमें से एक उनकी गर्दन में और दो पीठ में लगीं।

गोलीबारी के बाद राधिका खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी। उनके चचेरे भाई कुलदीप, जो भूतल पर रहते हैं, उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Published: undefined

पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बंदूक जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी। शुक्रवार को दीपक को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां उनका चेहरा हुड से ढका था। पुलिस ने दो दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने एक दिन की रिमांड की अनुमति दी। सेक्टर-56 थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Published: undefined

एक जांचकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि राधिका की मां मंजू यादव ने हत्या के कारणों पर अनभिज्ञता जताई और कहा कि घटना के समय वे बुखार के कारण अपने कमरे में आराम कर रही थीं।

पुलिस के अनुसार, दीपक यादव किराए की आय पर निर्भर हैं। वे राधिका के टेनिस अकादमी चलाने के खिलाफ थे, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल जो सच्चाई बोलते हैं वो सरकार पचा नहीं पाती, इसलिए 12 सालों से इनके आगे झुके नहीं: प्रियंका गांधी

  • ,
  • ईरान ने इजराइल, खाड़ी देशों पर नए हमले किए, टंप को भी दी धमकी, कहा- कहीं आपका ही सफाया न हो जाए

  • ,
  • मिडिल ईस्ट जंग: LPG कमी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत?

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किंग' में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

  • ,
  • बिरला ने पक्षपात किया, माइक को भी एक ‘अस्त्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया, गोगोई बोले- सदन की मर्यादा बचाने के लिए लाए संकल्प