अपराध

बिहार की राजधानी पटना में बड़े व्यवसाई की हत्या से हड़कंप, मगध अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका पनास होटल के पास अपने आवास पर अपनी कार से जैसे ही उतरे, अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े बिजनेसमैन की गोली माकर हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की 4 जुलाई की रात 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।

बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका पनास होटल के पास अपने आवास पर अपनी कार से जैसे ही उतरे, अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांधी मैदान थाना पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पटना एसपी दीक्षा ने बताया कि व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि व्यवसायी गोपाल खेमका की गांधी मैदान के दक्षिणी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है।

गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या वैशाली के औद्योगिक थाना इलाके में अपराधियों ने 6 साल पहले कर दी थी। इसके बाद काफी बवाल भी मचा था। अब बदमाशों ने उनके पिता की हत्या कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की