
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के दिल्ली स्थित कैंपस से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को कैंपस में ही रहने वाले एक सीनियर लैब असिस्टेंट, उसकी पत्नी और मां के शव उनके बेडरूम और बरामदे में लटके हुए मिले। एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से पूरे कैंपस में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published: undefined
दरअसल आईआईटी के दिल्ली कैंपस में गुलशन कुमार बायो-केमिस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत थे। शुक्रवार को नारायणा स्थित उनकी ससुराल से उनकी सास कृष्णा देवी ने पूरे दिन में उन्हें कई बार फोन किया। पूरे दिन में एक बार भी जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो कृष्णा देवी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Published: undefined
जानकारी पाते ही पीसीआर आईआईटी कैंपस स्थित गुलशन के घर पहुंची तो वहां का नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। घर के बरामदे में गुलशन का शव एक रोड से बंधे दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। घर के अलग-अलग बेडरूम में गुलशन की मां कांता देवी और उसकी पत्नी सुनीता के शव भी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने तीनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published: undefined
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की मुख्य वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में तीनों शवों पर किसी भी तरह की चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले को सुसाइड से जोड़ कर भी देख रही है। हालांकि गुलशन के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined