अपराध

गुजरात में आदिवासी महिला की निर्वस्त्र करके सरेआम पीटाई, वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष, चार आरोपी गिरफ्तार

यह चौंकाने वाली घटना 28 मई की है। खबर के अनुसार महिला लंबे समय से अपने चार बच्चों और पति से अलग रह रही थी। इससे नाराज उसके पति ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी अपहरण कर लिया और फिर मरगला गांव ले जाकर उसकी सरेआम निर्वस्त्र कर पीटाई की।

गुजरात में आदिवासी महिला की निर्वस्त्र करके सरेआम पीटाई
गुजरात में आदिवासी महिला की निर्वस्त्र करके सरेआम पीटाई फोटोः IANS

गुजरात के दाहोद जिले में कुछ लोगों द्वारा एक आदिवासी महिला से सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पति समेत सभी आरोपियों ने महिला की निर्वस्त्र करके निर्ममतापूर्वक पीटाई भी की। घटना का वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह चौंकाने वाली घटना 28 मई की है। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष है। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 19 महीनों से महिला अपने चार बच्चों और पति से अलग रह रही थी। महिला का पति उसके अलग रहने से परेशान था। उसने (पति ने) दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रामपुरा गांव से महिला का अपहरण कर लिया।

सुखसार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को बाद में मरगला गांव ले जाया गया, जहां लोगों ने उसे पीटा। अधिकारियों ने खुलासा किया कि एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला मेहसाणा जिले के चनस्मा में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी, जहां वे दोनों दिहाड़ी मजदूर के रूप में जीवनयापन करते थे।

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की मां ने उन्हें रामपुरा गांव में एक शादी में आमंत्रित किया था और महिला के अलग रह रहे पति को भी निमंत्रण दिया था। वहां पहुंचने पर अलग हुए पति ने चार पहिया वाहन में पुरुषों के एक समूह के साथ महिला और उसके साथी का अपहरण कर लिया और उन्हें मारगला गांव ले गए। मामले की अभी जांच चल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!