अपराध

एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर जालसाज लोगों को ऐसे लगा रहे थे चूना, दो गिरफ्तार

बताया जाता है कि शातिर एटीएम में निकासी वाले स्थान पर प्लेट लगाकर खड़े हो जाते थे। जब कोई एटीएम से कैश निकालता था तो प्लेट के कारण नोट बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन, अकाउंट से बैलेंस कट जाता था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एटीएम में प्लेट लगाकर छेड़छाड़ करने वाले दो शातिर ब्रह्मदत्त और रजत कुमार को हबीबपुर के एक्सिस बैंक एटीएम से गिरफ्तार किया है।

दोनों एटीएम में प्लेट लगाकर बैंक और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते थे। दोनों एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। वहां पर मौजूद सफाईकर्मी ने जब आरोपियों को रोका तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बताया जाता है कि शातिर एटीएम में निकासी वाले स्थान पर प्लेट लगाकर खड़े हो जाते थे। जब कोई एटीएम से कैश निकालता था तो प्लेट के कारण नोट बाहर नहीं आ पाते थे, लेकिन, अकाउंट से बैलेंस कट जाता था। ग्राहक समझता था कि एटीएम में रुपये नहीं हैं और उसके जाने के बाद दोनों प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान