
उन्नाव रेप केस में पीड़िता के चाचा ने सारी घटनाओं के लिए बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जिम्मदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सेंगर मेरे पूरे परिवार को खा गया, अब सिर्फ मैं ही बचा हूं। पीड़िता के चाचा ने दावा किया कि कुलदीप सेंगर ने ही हादसा करवाया है। बता दें कि एक दिन के पैरोल पर पीड़िता के चाचा अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने गांव पहुंचे थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अंतिम संस्कार के बाद चाचा को पुलिस ने रायबरेली जेल भेज दिया है।
Published: 31 Jul 2019, 4:30 PM IST
उन्नाव कांड की रेप पीड़िता की चाची का शव जैसे ही गंगा घाट के मिश्रा कॉलोनी घाट पर पहुंचा माहौल गमगीन हो गया। पीड़िता के चाचा अपनी पत्नी के शव देख कर रोने लगे। पीड़िता का भाई भी अपने चाचा से लिपट कर रोने लगा। जिसके बाद चाचा ने घरवालों को हिम्मत बंधाई और बोले कि इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। न्याय की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत सभी आरोपितों को सजा दिलाकर ही दम लेंगे।
Published: 31 Jul 2019, 4:30 PM IST
उन्नाव रेप पीड़िता की चाची भी हादसे की शिकार हुई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। आज उनका अतिंम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता के चाचा को हाई कोर्ट के आदेश पर एक दिन के पेरोल पर पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लाया गया। 11:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता के चाचा ने पत्नी को मुखाग्नि दी । बुधवार को तड़के ही पीड़िता के चाचा को रायबरेली जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया था। सुबह करीब 8:00 बजे वह शुक्लागंज पहुंच गए थे।
Published: 31 Jul 2019, 4:30 PM IST
प्रशासन ने मीडिया के लिए अलग बैरिकेडिंग कर दी थी। मीडिया के लोगों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के चाचा से प्रशासन ने बात करने नहीं दी। मीडिया ने कई बार पीड़िता के चाचा से बात करने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने बात करने नहीं दिया। डीएम ने कहा कि पीड़िता का चाचा न्यायिक अभिरक्षा में है। ऐसे में उसकी सुरक्षा जरूरी है इस वजह से किसी से बात नहीं कर सकता। वह सिर्फ अपनी परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से ही बात कर सकता है।
Published: 31 Jul 2019, 4:30 PM IST
प्रशासनिक अफसर भले ही मीडिया को रोक रहे थे लेकिन पीड़िता का चाचा अपना संदेश मीडिया तक पहुंचाने में नहीं चुके। वह घाट पर पहुंचे तो करीब 1 घंटे तक अपने परिवार को लोगों से बात करते रहे। वह जो बोल रहे थे वह बातें मीडिया के लोगों को सुनाई भी दे रही थी। उसने सीधे तौर पर कहा कि विधायक ने यह घटना कराई है। उनके आदमी हमेशा पीड़िता और उनके घर वालों के पीछे पड़े हैं। न्यायालय से न्याय की पूरी उम्मीद है। वह इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत नहीं हारेंगे।
Published: 31 Jul 2019, 4:30 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 31 Jul 2019, 4:30 PM IST