अपराध

यूपीः अतीक अहमद के बाद उसके भाई पर भी शिकंजा, बरेली जेल में अशरफ की मदद करने वाले दो गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों में जेल गार्ड शिवहरि अवस्थी और जेल कैंटीन में सब्जियां सप्लाई करने वाले दयाराम शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 3920 रुपये नगद बरामद किए हैं। अशरफ जुलाई 2020 से बरेली जिला जेल में बंद है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के परिवार और सहयोगियों पर शिकंजा कसने के बाद अब यूपी पुलिस ने उसके भाई अशरफ पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अशरफ और उसके करीबी सहयोगियों के बीच बरेली जेल में अवैध रूप से मुलाकात कराने के आरोप में एक जेल गार्ड और एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व विधायक अशरफ वर्तमान में बरेली जिला जेल में बंद है। गिरफ्तार किए गए लोगों में जेल गार्ड शिवहरि अवस्थी और जेल कैंटीन में सब्जियां सप्लाई करने वाले दयाराम शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 3920 रुपये नगद बरामद किए हैं। अशरफ जुलाई 2020 से बरेली जिला जेल में बंद है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि दयाराम अपने टेम्पो से जेल कैंटीन में सब्जी और अन्य सामान सप्लाई करते समय नकदी और अन्य सामान लेकर अशरफ को दे देता था।
एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शिवहरि अवस्थी अपने अधिकारियों के आदेश पर जेल के अंदर निर्धारित क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर सप्ताह में दो या तीन बार एक ही आईडी पर छह-सात लोगों की बैठक करवाता था।

एएसपी ने आगे कहा कि अशरफ और उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों के बीच बैठक एक-दो घंटे तक चलती थी और शिकायत के अनुसार अवस्थी इसकी व्यवस्था करने के लिए पैसे लेता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अशरफ के नाम पर 52 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उमेश पाल को खत्म करने की योजना बरेली जेल में बनी थी।

वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद 2005 में बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। अतीक और अशरफ पर हाल ही में हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में भी मामला दर्ज किया गया है। यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े दो लोगों को एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि अतीक का बेटा फरार चल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो