
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात जमीन और गहनों की बिक्री से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को खत्म कर दिया। आरोपी युवक निरंकार ने आवेश में आकर अपने ही घर में सो रहे चार परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
Published: undefined
घटना थाना रुपईडीहा क्षेत्र के बसंतपुर ऊदल गांव की है। जानकारी के अनुसार, जमीन और गहने बेचने से मिली रकम को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। आरोपी निरंकार अपने पिता से पैसों की मांग कर रहा था। जब पिता ने रकम देने से इनकार किया तो वह गुस्से में आपा खो बैठा।
बताया जा रहा है कि उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सो रहे परिजनों पर एक-एक कर हमला कर दिया। इस हमले में उसके पिता बदलू राम, मां संजू देवी, बहन पार्वती और दादी सिताला की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: undefined
घर में मची चीख-पुकार सुनकर बड़ा भाई गुरुदेव बचाने के लिए आगे आया। आरोप है कि निरंकार ने उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुदेव का बेटा आजाद शोर मचाते हुए बाहर भागा, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
Published: undefined
घटना के बाद आरोपी ने खुद को ईंट मारकर घायल कर लिया। उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। घायल बड़े भाई गुरुदेव का इलाज चरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
Published: undefined
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी निरंकार के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined