
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या की हत्या कर दी गई है। जिन तीन लोगों की हत्या हुई है, उनमें ससुर, बेटी और दामाद शामिल हैं। इस हत्या के बाद पीड़ित परिवार के लोग भड़ग गए और आरोपियों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया।
Published: undefined
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, "संदीपनघाट थाना क्षेत्र से हमें सुबह 6 बजे ससुर, बेटी और दामाद के ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। हमें 4 आरोपियों के नाम पता चले हैं, जिसमें हम इनको नामजद कर रहे हैं। हमारी टीम इनकी गिरफ्तारी में लगी है।”
Published: undefined
एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इनकी ज़मीन की पैमाइश हुई थी, इसी को लेकर विवाद था। पीड़ित पक्ष द्वारा विपक्षी पक्ष के घर के बाहर झोपड़ियों में आगजनी की गई है। आग पर काबू पा लिया है। अभी स्थिति सामान्य है। हम शवों को शावदागृह भेज रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined