अपराध

बदायूं गैंगरेप-मर्डर: मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित कर रखा था 50 हजार रुपये का इनाम

मामले में थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया था। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार चल रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला से गैंगरेप और हत्या के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह दो दिन से फरार चल रहा था। डीएम कुमार प्रशांत ने गुरुवार आधी रात को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सत्यनारायण एक गांव में अपने अनुयाई के घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरपी से से पूछताछ की जा रही है।

बदायूं से बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई थी। उघैती इलाके में रविवार रात 50 साल की महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने गई थी। इसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। मामले की जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने की बात सामने आई थी। महिला की बाईं पसली, बायां पैर और बायां फेफड़ा भी वजनदार प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। महिला की मौत की वजह अधिक रक्तस्राव और सदमा लगना बताया गया था।

मामले में किरकिरी होने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को आदेश दिया था। जिला पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे।

इस मामले में थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Jan 2021, 8:50 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर