अपराध

उत्तर प्रदेशः बागपत में लावारिस सूटकेस से महिला का अधजला शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

एसएसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की दो टीम का गठन किया गया है, जो महिला के शव की शिनाख्त और मामले को सुलझाने का प्रयास करेगी।

उत्तर प्रदेश के बागपत में लावारिस सूटकेस से महिला का अधजला शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के बागपत में लावारिस सूटकेस से महिला का अधजला शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसाना गांव में गुरुवार को एक लावारिस सूटकेस (ट्राली बैग) से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। महिला की उम्र 28 साल के करीब बताई जाती है।

Published: undefined

लावारिस सूटकेस में शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद कोतवाली बागपत थाना के अंतर्गत सिसाना गांव (बाहरी इलाके) से श्मशान घाट में लावारिस ट्रॉली बैग के अंदर से एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया।

Published: undefined

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम आगे की जांच के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस बीच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।

Published: undefined

एसएसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम करना शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की दो टीम का गठन किया गया है, जो महिला के शव की शिनाख्त और मामले को सुलझाने का प्रयास करेगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच