अपराध

यूपी: सीएम योगी के गोरखपुर में नाबालिग से दरिंदगी, अपहरण कर गैंगरेप, पीड़िता के शरीर को सिगरेट से दागा

गोरखपुर के गोला थाना इलाके में पीड़िता अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि धौसहर गांव के रहने वाला अर्जुन निषाद और उसका दोस्‍त नरेश उर्फ छोटू जबरन बाइक से नाबालिग को उठा ले गए। इसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में आपराधिक मानसिकता के लोग बेखौफ हो गए हैं। शायद यही वजह है हर दिन यूपी से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग से दरिंदगी का मामला आभी थमा भी नहीं था कि सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है।

गोरखपुर के ग्रामीण इलाके में अपहरण कर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। यही नहीं दरिंदों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के साथ पीड़िता के शरीर को सिगरेट से दाग दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। जब परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो वे घटनास्‍थल पर पहुंचे। उन्हें उनकी बेटी घटनास्थल पर बेहोशी की हालात में मिली।

खबरों के मुताबिक, गोरखपुर के गोला थाना इलाके में पीड़िता अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्‍त की रात 8 बजे बगल गांव धौसहर के रहने वाला अर्जुन निषाद और उसका दोस्‍त नरेश उर्फ छोटू जबरन बाइक से नाबालिग को उठा ले गए। इसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान दरिंदों ने पाड़िता के शरीर को सिगरेट से दाग दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता वहीं रातभर बेहोशी की हलत में पड़ी रही। सुबह किसी ने पाड़िता की मां को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पीड़िता के परिजन जब वहा पहुंचे तो उनकी बेटी वहां पड़ी हुई मिली। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने फोनकर घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

इससे पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ दरिंदगी की गई थी। 13 साल की दलित नाबालिग के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया, जब वह शौच के लिए खेत में गई थी। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के गले में फंदा डालकर घसीटा और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले की भी जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़