अपराध

एनकाउंटर पर विकास दुबे के पिता बोले- मेरे बेटे के खिलाफ यूपी प्रशासन का एक्शन...

दुर्दांत विकास दुबे के पिता का कहना है कि, 'उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मेरे बेटे के खिलाफ एक्शन लेकर सही किया है।' विकास दुबे के पिता रामकुमार ने कहा कि उनके बेटे ने 8 पुलिसवालों को मारा था और यह अक्षम्य पाप था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश का सबसे मोस्टवांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह खात्म हो गया। हालांकि कानपुर में 8 पुलिसवालों को मारने वाले विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच उसके पिता का इस कार्रवाई को लेकर बयान आया है। दुर्दांत विकास दुबे के पिता का कहना है कि, 'उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मेरे बेटे के खिलाफ एक्शन लेकर सही किया है।' विकास दुबे के पिता रामकुमार ने कहा कि उनके बेटे ने 8 पुलिसवालों को मारा था और यह अक्षम्य पाप था। विकास के पिता ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 'क्या उसने हमारा कहा माना, माना होता तो उसकी जिंदगी ऐसे खत्म नहीं होती। विकास ने कभी किसी भी तरह से हमारी मदद नहीं की। उसकी वजह से हमारी पैतृक संपत्ति नष्ट हो गई। उसने 8 पुलिसवालों को भी मारा, जो एक अक्षम्य पाप था। प्रशासन ने ठीक किया है। अगर वो ऐसा नहीं करते तो कल कोई और ऐसी हरकत करता।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वो हर किसी की सुरक्षा करें। पुलिस इससे जुड़ी होती है। उसने (विकास दुबे) पुलिस पर हमला किया, जिसे माफ नहीं किया जा सकता।' रामकुमार दुबे ने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि अब उन्हें उनकी पैतृक संपत्ति में दाखिल होने दिया जाए।

बता दें कि कानपुर के भैरव घाट पर विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गय। उसकी पत्नी, छोटा बेटा और साला वहां मौजूद रहे। उनके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। कानपुर में हुए पुलिस हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था। मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पहचान लिया था। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम विकास को लाने के लिए गई थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह कानपुर में दाखिल होते ही एसटीएफ की वह गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास बैठा था। विकास ने असलहा छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में विकास मारा गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Jul 2020, 2:06 PM IST

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की