अपराध

उत्तर प्रदेश: थाने में पुलिस की कुर्सी पर बैठा अपराधी दो पक्षों के बीच समझौता करवाता दिखा, दंग हुए लोग!

पुलिस की कुर्सी पर बैठे अपराधी का नाम अशोक दुबे है। दावा किया जा रहा है कि अपराधी अशोक दुबे पनकी थाने में पुलिस की कुर्सी पर बैठकर दो पक्षों के बीच विवाद को सुन रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बदमाशों को सजा देने की बात करती है। अपराधियों को ठिकाने लगाने की बातें करती सरकार नहीं थकती। लेकिन उसी योगी सरकार के राज में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखर हर कोई दंग है। यह वीडियो कानपुर का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में  मोस्ट वांटेड अपराधी अशोक दुबे एक थाने में पुलिस की कुर्सी पर बैठा दो पक्षों के बीच फैसला करवाता दिखाई दे रहा है।

Published: 11 Apr 2023, 8:58 AM IST

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पनकी थाने का है। पुलिस की कुर्सी पर बैठे अपराधी का नाम अशोक दुबे है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में अपराधी अशोक दुबे पनकी थाने में पुलिस की कुर्सी पर बैठकर दो पक्षों के बीच विवाद को सुन रहा है। यही नहीं वह इस पर अपना फैसला भी सुना रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि ठीक उसके बगल वाली कुर्सी पर एक पुलिस कर्मी भी बैठा है। बावजूद इसके अशोक दुबे ही दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझाता दिखाई दे रहा है।

Published: 11 Apr 2023, 8:58 AM IST

अशोक दुबे के खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अशोक दुबे पूर्व पार्षद भी रह चुका है। साल 2006 से अब तक उस पर धोखाधड़ी, लूट, हत्या का प्रयास और घर में घुसकर मारपीट करने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। अशोक दुबे की पत्नी भी पार्षद रह चुकी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य की योगी सरकार की पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कोई अपराधी पुलिस थाने में पुलिस के रहते हुए पुलिस की कुर्सी पर बैठक कैसे दो पक्षों के मामले सुन सकता है?

Published: 11 Apr 2023, 8:58 AM IST

उधर, वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। आनन फानन में पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि वीडियो को कानपुर पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published: 11 Apr 2023, 8:58 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Apr 2023, 8:58 AM IST