अपराध

राजस्थान में घरेलू हिंसा का अजीबोगरीब मामला, प्रिंसिपल पति पर पत्नी का टॉर्चर, प्रिंसिपल ने अदालत का खटखटाया दरवाजा

राजस्थान के अलवर जिले से एक अजीबोगरीब घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजस्थान के अलवर जिले से एक अजीबोगरीब घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस शिकायत में परेशान प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उनको तवे, डंडे और क्रिकेट के बल्ले से पिटती है। परेशान प्राचार्य ने सबूत जुटाने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, महिला द्वारा प्रिंसिपल को क्रिकेट के बल्ले से पीटते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और घटना का फुटेज सबूत के तौर पर पेश किया है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। प्रिंसिपल- अजीत सिंह यादव ने सात साल पहले हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमन के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे।

शादी के शुरुआती दौर में दोनों के जीवन में सब अच्छा चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। लगातार लड़ाई-झगड़ा होने के कारण अजीत सिंह को कई चोटें आई और उन्हें ठीक करने के लिए चिकित्सा सहायता मांगी गई है।


सिंह का कहना है कि वह एक शिक्षक के पेशे की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हिंसा को सहन कर रहे थे। लेकिन अब मैंने अदालत में शरण ली है, क्योंकि मेरी पत्नी ने सारी हदें पार कर दी हैं।

"मैंने कभी सुमन पर हाथ नहीं उठाया और कभी कानून को अपने हाथ में नहीं लिया। मैं एक शिक्षक हूं। अगर शिक्षक एक महिला पर हाथ उठाता है और कानून अपने हाथ में लेता है, तो यह भारतीय संस्कृति और उसकी स्थिति के खिलाफ है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 May 2022, 3:45 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल

  • ,
  • दीपावली के बाद जहरीली हवा का बढ़ा खतरा, फेफड़ों से दिल तक को बीमार कर सकता है प्रदूषण, ऐसे करें बचाव