
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका पर कोर्ट से आज फैसला आना है। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज तय होगा कि आर्यन खान आर्थर रोड जेल (Arthur Raod Jail) से बाहर आएंगे या फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।
इस मामले में बुधवार को सेशंस कोर्ट ने दोपहर करीब 3 बजे सुनवाई शुरू की थी। सुनवाई के दौरान एनसीबी और आर्यन के वकील ने जमानत को लेकर अपनी दलीलें पेश कीं। मामले की सुनवाई शाम करीब पौने 6 बजे तक चली। इसके बाद अदालत ने जमानत पर अपना फैसला गुरुवार यानी आज तक के लिए टाल दिया था।
एनसीबी की यह कोशिश है कि आर्यन खान को जमानत ना मिले। एनसीबी ने अपनी दलील पेश करते हुए बुधवार को कोर्ट में कहा कि भले ही (Aryan Khan) के पास ड्रग्स नहीं मिली हो, लेकिन वे ड्रग्स पेडलर के संपर्क में थे, यह एक बड़ी साजिश है और इसकी जांच जरूरी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए