अपराध

UP: नोएडा में मेट्रो स्टेशन पर तमंचा लेकर पहुंच गया युवक, और फिर...

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर रविवार रात एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। जांच के दौरान सीआइएसएफ के उपनिरीक्षक ने तमंचा बरामद कर लिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मेट्रो में हथियार लेकर चलने के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि गेट पर शख्त सुरक्षा के कारण हथियार लेकर मेट्रो में जाना संभव नहीं है। ऐसा ही एक मामला नोएडा में देखने को मिला। जहां मेट्रो स्टेशन पर एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। उसे मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सिक्योरिटी ने हिरासत में ले लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस अब इस युवक का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। घटना रविवार रात की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर रविवार रात एक युवक तमंचा लेकर पहुंच गया। जांच के दौरान सीआइएसएफ के उपनिरीक्षक ने तमंचा बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस को सौंपकर अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक ने बताया कि वह गलती से तमंचा अपने साथ ले आया था। उसका इरादा कोई वारदात करने का नहीं था।

सीआइएसएफ के उप निरीक्षक नीरज कुशवाह की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक रविवार शाम वह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब आठ बजकर 23 मिनट पर एक यात्री आया, उसने बताया कि उसके पास हस्तनिर्मित तमंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने उससे दिखाने को कहा। आरोपी ने अपना नाम मुनव्वर और पता मेरठ की जाकिर कालोनी बताया है। सीआइएसएफ के जवानों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप चौधरी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वह तमंचा कहां से लाया था। तमंचा लेकर कहां जा रहा था। उसका इरादा कोई वारदात करने का था या नहीं। साथ ही मेरठ पुलिस से संपर्क साधकर जानकारी ली जा रही है कि कहीं मुनव्वर का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार