देश दुनिया

दिल तोड़ने वाली खबर! प्रवासी मजदूर महिला ने बस में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दोनों की मौत

छह महीने की गर्भवती प्रवासी महिला मजूदर ने चलती बस में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। इस दौरान यह बस बरेली जिले में से होकर गुजर रही थी। रविवार को इन बच्चियों का जन्म समय से पहले हुआ और पैदा होने के महज एक घंटे के अंदर ही इनकी मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS प्रतीकात्मक तस्वीर

छह महीने की गर्भवती प्रवासी महिला मजूदर ने चलती बस में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। इस दौरान यह बस बरेली जिले में से होकर गुजर रही थी। रविवार को इन बच्चियों का जन्म समय से पहले हुआ और पैदा होने के महज एक घंटे के अंदर ही इनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने कहा कि महिला को क्वारंटाइन कर लिया गया है और उनके स्वाब के नमूनों को कोरोना परीक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के रहने वाले 26 वर्षीय मिथुन मियां और उनकी पत्नी फातिमा बी 24 साल दोनों हापुर जिले में ईंट के एक भट्टे पर काम किया करते थे। लॉकडाउन के दौरान सरकार के सहयोग से इन्होंने घर वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन इस पर उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

मिथुन ने कहा कि वह और उनकी पत्नी ने 42 अन्य लोगों के साथ मिलकर एक निजी बस में सफर करने के लिए 1.2 लाख रुपये जमा कराए थे।

फातिमा की हालत बिगड़ने पर बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके के पास नेशनल हाइवे 24 पर बस के चालक द्वारा दंपत्ति को उतार दिया गया, जहां से एक 108 एम्बुलेंस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। बस के ड्राइवर ने उनके लिए इंतजार करने से इंकार कर दिया और अन्य यात्रियों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

जिला अस्पताल में फातिमा का इलाज कर रहीं डॉक्टर वर्षा अग्रवाल ने कहा, "महिला ने बस में ही जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था और यहां पहुंचने से पहले ही इन बच्चियों ने अपना दम तोड़ दिया था। उनकी स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन वह उदास हैं। वह मात्र छह महीने की गर्भवती थी। चूंकि वह अन्य जिले से सफर कर आई हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा हो सकता है इसलिए उनके नमूने कोविड-19 परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा