देश दुनिया

कुलभूषण जाधव केस में पाकिस्तान को झटका, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने नहीं मानी ये मांग 

आईसीजे में पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने आरोप लगया कि जाधव भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के अधिकारी हैं और रॉ ने उन्हें बलूचिस्तान पर हमला करवाने के लिए भेजा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कुलभूषण जाधव केस में अंतररष्ट्रीय न्यायालय से पाकिस्तान को झटका लगा है। आईसीजे (अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत) ने मामले को स्थगित करने की पाकिस्तान की मांग खारिज कर दी है। इससे पहले हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दूसरे दिन की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान ने अपना पक्ष रखा। आईसीजे में पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने आरोप लगया कि जाधव भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के अधिकारी हैं और रॉ ने उन्हें बलूचिस्तान पर हमला करवाने के लिए भेजा था। अब इस मामले में बुधवार को भारत की तरफ से दूसरे दौर की जिरह में अपनी बात रखी जाएगी।

बता दें कि कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में 4 दिनों की सुनवाई सोमवार से शुरू हुई थी। पहले दिन भारत का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मामले में कुलभूषण जाधव द्वारा 13 बार गुजारिश के बावजूद काउंसलर एक्सेस नही दिया, जो कि वियना संधि का उल्लंघन है। इसके साथ ही साल्वे ने जाधव को निर्दोष बताया जिसे फंसाने के लिए पाकिस्तान प्रोपेगेंडा चला रहा है।

बता दें कि भारतीय नौसेना के अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूसी के मामले में पाकिस्तान स्थित मिलिटरी कोर्ट ने अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ भारत ने मई 2017 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो