अर्थतंत्र

अडानी समूह को लगा एक और झटका! सिटी बैंक के बाद अब इस बैंक ने लोन देने से किया इनकार

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोप लगाए हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से इंटरनेशनल बैंकों ने अडानी समूह के बांड और सिक्योरिटीज लेने से इनकार कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के भंवर में फंसे अडानी समूह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चारों तरफ से अडानी समूह के लिए बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अडानी समूह को एक और झटका लगा है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडानी ग्रुप की कंपनियों के बांड को लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड इंडिया के प्रवक्ता ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले  सिटी बैंक और क्रेडिट सूइस जैसे बड़े बैंक कर्ज के लिए अडानी ग्रुप के बांड को कोलेटरल पर लेने से इनकार कर चुके हैं। मतलब यह कि अब यह बैंक अडानी समूह को लोन नहीं देंगे।

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोप लगाए हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से इंटरनेशनल बैंकों ने अडानी समूह के बांड और सिक्योरिटीज लेने से इनकार कर दिया है। अडानी समूह की फर्मों के बॉन्ड होल्डर फाइनेंशियल एडवाइजर्स और वकीलों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

उधर, हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद से शेयर बाजार में अडानी समूह के शेयर अर्श से फर्श पर आ गए हैं। पिछले 12 दिन के अंदर अडानी समूह के शेयरों में करीब 60 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। अभी भी अडानी समूह के लिए हालात सुधरे नहीं है। वहीं, अडानी समूह अपने शेयर धारकों यह दिलाशा दिलाने में जुटा है कि सबकुछ ठीक है, आगे हालात बदलेंगे।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में क्या है?

25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अडानी समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े। इसी रिपोर्ट के आने के बाद शेयर बाजार में भूचाल आ गया और देखते ही देखते अडानी ग्रुप के शेयर अब तक करीब 60 फीसदी तक गिर गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Feb 2023, 2:59 PM IST

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल