अर्थतंत्र

हवाई यात्रा करने वालों पर पड़ेगा भार, सरकार ने सुरक्षा शुल्क बढ़ाया

जेट एयरवेज का परिचालन बंद होने के बाद से हवाई यात्रा पहले ही महंगी हो चुकी है, ऐसे में अब सरकार द्वारा सुरक्षा शुल्क बढ़ाए जाने से हवाई यात्रा करने वालों को 20-112 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

जेट एयरवेज का परिचालन बंद होने के बाद से हवाई यात्रा पहले ही महंगी हो चुकी है, ऐसे में अब सरकार द्वारा सुरक्षा शुल्क बढ़ाए जाने से हवाई यात्रा करने वालों को 20-112 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान यात्रा के लिए यात्री सुरक्षा शुल्क (पीएसएफ) में वृद्धि कर दी है, जो एक जुलाई से लागू होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के अनुसार, घरेलू हवाई यात्रा के लिए हर बार टिकट खरीदते समय यात्रियों को 150 रुपये चुकाने होंगे, जिसके लिए वे इस समय 130 रुपये चुकाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय विमान यात्रा के लिए सुरक्षा शुल्क 3.25 डॉलर से बढ़ाकर 4.85 डॉलर कर दिया गया है।

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, "विमान यात्रा सुरक्षा शुल्क की उपर्युक्त दरें एक जुलाई को रात 12 बजे के बाद से लागू होंगी। ये दरें अब तक लागू भारतीय रुपये में जारी टिकट के लिए 130 रुपये प्रति यात्री और विदेशी मुद्रा में जारी टिकट के लिए 3.25 डॉलर प्रति यात्री की जगह होंगी।" पीएसएफ में वृद्धि कई महीनों से लंबित थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स