अर्थतंत्र

Budget 2022 : डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा RBI, बजट भाषण में वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आरबीआई की डिजिटल करेंसी पर बड़ा ऐलान किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आरबीआई की डिजिटल करेंसी पर बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि आरबीआई की डिजिटल करेंसी 'डिजिटल रुपी' को नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

Published: 01 Feb 2022, 1:31 PM IST

जानकारी थी कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी के नियमन के लिए कानून लाएगी और इसके तहत रिजर्व बैंक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) पर काम करेगा।

गौरतलब है कि डिजिटल करेंसी को लेकर कोई कानून नहीं है। ऐसे में देश में सीबीडीसी को लाने के लिए इसके लिए कानूनी बदलाव की जरूरत होगी, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के तहत मौजूदा प्रावधान मुद्रा को भौतिक रूप से ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप सिक्का अधिनियम, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में भी संशोधन की आवश्यकता होगी। ऐसे में हो सकता है कि सरकार बजट में इन कानूनी बदलावों को लेकर कोई अहम संकेत दे दे या फिर कुछ घोषणा कर दे।

Published: 01 Feb 2022, 1:31 PM IST

बता दें कि आरबीआई ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कई बार चिंताएं जताई थीं, रिजर्व बैंक ने कई बार क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ अपना रुख जाहिर किया है। उसका कहना है कि यह व्यापक आर्थिक परिदृश्य और वित्तीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करत है। इसके बाद पिछले साल शीतकालीन सत्र में सरकार ने संसद में जानकारी दी थी कि आरबीआई अपने डिजिटल रुपए की योजना पर काम कर रहा है।

Published: 01 Feb 2022, 1:31 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Feb 2022, 1:31 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: भरत तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा

  • ,
  • आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं, पहले राज्य सरकार का जवाब, प्रभावशाली हैसियत को भी ध्यान में रखेगा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द