अर्थतंत्र

बजट 2026-27: देश की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर सेमीकंडक्टर तक बड़े ऐलान

Budget 2026–27 में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0, 20 राष्ट्रीय जलमार्ग और 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स का ऐलान हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और औद्योगिक क्षमता को नई दिशा देने का संकेत दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए देशभर में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, जिन्हें शहरों के बीच विकास के “संयोजक” के रूप में देखा जा रहा है।

Published: undefined

इन शहरों को जोड़ेगी हाई-स्पीड रेल

बजट भाषण में जिन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई, वे इस प्रकार हैं-

  • मुंबई- पुणे

  • पुणे- हैदराबाद

  • हैदराबाद- चेन्नई

  • हैदराबाद- बेंगलुरु

  • चेन्नई- बेंगलुरु

  • दिल्ली- वाराणसी

  • वाराणसी- सिलीगुड़ी

वित्त मंत्री ने कहा कि ये कॉरिडोर केवल यात्रा का समय कम करने तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति देंगे।

Published: undefined

सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगा नया बल

बजट में तकनीकी और औद्योगिक आत्मनिर्भरता पर भी खास जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर के विस्तार के लिए ISM 2.0 (इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0) शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य देश में चिप निर्माण और उससे जुड़े इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

Published: undefined

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जोखिम गारंटी फंड

इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार आंशिक लोन गारंटी के लिए इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड स्थापित करेगी। इससे निजी निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और बड़े प्रोजेक्ट्स में पूंजी प्रवाह को तेज करने की उम्मीद है।

Published: undefined

कार्गो ट्रांसपोर्ट और जलमार्ग पर फोकस

बजट में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।

  • कार्गो के ग्रीन ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव

  • अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू करने की योजना

सरकार का मानना है कि इससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Published: undefined

कैपेक्स में बड़ी छलांग

वित्त मंत्री ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए सरकारी कैपेक्स को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह कदम निर्माण, रोजगार और औद्योगिक विकास को मजबूत आधार देने के लिए अहम माना जा रहा है।

Published: undefined

स्किल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर भी जोर

बजट में यह भी स्पष्ट किया गया कि कॉरपोरेट-रेडी स्किल्स तैयार करने के लिए पेशेवर संस्थानों को सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सके।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined