
सोना और चांदी की कीमतों में बीते दो दिनों के उछाल के बाद अचानक फिर एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतें ओपनिंग के साथ ही गिर गईं। चांदी का वायदा भाव एक झटके में 24,000 रुपये प्रति किलो तक कम हो गया, जबकि सोने की कीमत में भी अचानक 4500 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।
Published: undefined
गुरुवार को चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट पर नजर डालें तो, पिछले कारोबारी दिन 5 मार्च के एक्सपायरी वाले 1 किलो चांदी का वायदा भाव 2,68,850 रुपये पर क्लोज हुआ था। इसके बाद जैसे ही वायदा कारोबार शुरू हुआ, यह 2,44,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर गिर गया। इस हिसाब से चांदी की कीमत में सीधे 24,196 रुपये की कमी आई।
29 जनवरी को चांदी ने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचकर 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इसके बाद से ही इसकी कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। बजट के बाद यह गिरावट थोड़ी थमी थी, लेकिन दो दिन के ब्रेक के बाद अब फिर से चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। अब, यह अपने उच्चतम स्तर से 1,75,394 रुपये सस्ती मिल रही है।
Published: undefined
सोने की कीमतों में भी चांदी जैसा हाल देखने को मिला। गुरुवार को सोने की कीमत वायदा कारोबार में गिरावट के साथ खुली। बीते कारोबारी दिन 2 अप्रैल के एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,53,046 रुपये था, जो गुरुवार को गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस हिसाब से सोने की कीमत में 4,591 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई।
सोने ने भी 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया लाइफटाइम हाई बनाया था, लेकिन इसके बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई है। हाल ही में आई दो दिन की उछाल के बावजूद गुरुवार को यह फिर से गिर गई। इस प्रकार, सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 44,641 रुपये सस्ती हो गई है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined