अर्थतंत्र

Gold-Silver Price: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? सोमवार को बाजार खुलते ही साफ होगी दिशा

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े संकेतों का असर घरेलू और वैश्विक बाजार पर दिखा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगे दोनों कीमती धातुओं का रुख क्या रहेगा? आज शनिवार को MCX में नियमित कारोबार बंद है, ऐसे में बाजार की नजर अब सोमवार को कारोबार खुलने पर रहेगी। शुक्रवार की गिरावट के बाद यह देखना अहम होगा कि सोना-चांदी और नीचे जाते हैं या कीमतों में रिकवरी शुरू होती है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर अगले संकेत भी बाजार के लिए बेहद अहम रहेंगे।

सोमवार के बाजार पर नजर

शुक्रवार को सोने और चांदी में तेज गिरावट के बाद निवेशकों की नजर अब अगले कारोबारी सत्र पर है। MCX पर 5 अक्टूबर वायदा के लिए सोना कारोबार बंद होने तक 2,596 रुपये यानी 1.63 फीसदी टूटकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, 4 सितंबर वायदा वाली चांदी 4,000 रुपये यानी 1.66 फीसदी गिरकर 2,36,651 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

कारोबार के दौरान गिरावट इससे भी ज्यादा रही थी। सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 4,000 रुपये तक नीचे चला गया, जबकि चांदी में करीब 9,000 रुपये तक की गिरावट आई। हालांकि, बाद में दोनों धातुओं में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली। अब सोमवार को बाजार खुलने पर यह पता चलेगा कि शुक्रवार की बिकवाली का दबाव आगे भी बना रहता है या खरीदार निचले स्तर पर लौटते हैं।

दिल्ली में भी गिरे सोने-चांदी के भाव

घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर साफ दिखाई दिया। दिल्ली में 24 कैरेट और 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 3,300 रुपये टूटकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार को इसका भाव 1,65,700 रुपये था। यानी तीन दिनों में सोना 4,700 रुपये यानी करीब 3 फीसदी सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,45,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 2,50,500 रुपये प्रति किलो था। शनिवार को MCX बंद होने के कारण आज वायदा बाजार में नया नियमित भाव तय नहीं हो रहा है। इसलिए अब सोमवार का कारोबार अगले रुख के लिहाज से अहम रहेगा।

शुक्रवार को क्यों टूटा सोना-चांदी?

इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व से मिले संकेत रहे। फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श के बयान में महंगाई को लेकर सख्त रुख और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के संकेत मिले। उनकी टिप्पणियों के बाद बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई कि सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। फेड चेयर के बयान के बाद अमेरिकी बाजार में भी ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बदलीं।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका सोने के लिए दबाव बढ़ाती है, क्योंकि ऊंची ब्याज दरों के माहौल में बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों के मुकाबले दूसरी निवेश परिसंपत्तियां ज्यादा आकर्षक हो सकती हैं। इसी वजह से ग्लोबल मार्केट में भी शुक्रवार को सोने का भाव 3.43 फीसदी गिरकर 4,504.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.57 फीसदी टूटकर 66.255 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

अब शनिवार और रविवार को MCX में नियमित कारोबार बंद रहने के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर सबसे पहले इस बात पर होगी कि शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी किस स्तर पर कारोबार शुरू करते हैं। इसके साथ अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर आने वाले संकेत भी कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल त्रासदी में अब तक 616 मौतें, करीब 2,500 लापता, त्रिशूली में भारी बारिश, रेस्क्यू ऑपरेशन रुका

  • ,
  • महाराष्ट्र में फिर गरमाया मराठा आरक्षण का मुद्दा, जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, CM फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • दिल्ली NCR में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, अस्पतालों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी, इन बातों का रखें खास ख्याल

  • ,
  • नेपाल त्रासदी अपडेट: अब तक 616 लोगों की मौत, करीब 2500 लापता, 2301 बचाए गए, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें

  • ,
  • अमेरिका में H-1B ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर