
सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में अचानक तेजी देखने को मिली, लेकिन इससे पहले कई सत्रों तक इनमें लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि हालिया उछाल के बावजूद सोना और चांदी अब भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
Published: undefined
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली 1 किलोग्राम चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 2,44,360 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 7,925 रुपये ज्यादा था।
हालांकि, यदि चांदी के लाइफटाइम हाई से तुलना करें तो मौजूदा स्तर अब भी काफी नीचे है। 29 जनवरी को चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और तेजी से बढ़ते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
इसके बाद बाजार में तेज गिरावट का दौर शुरू हुआ और चांदी का भाव फिसलकर 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गया। वर्तमान क्लोजिंग के आधार पर देखें तो चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से 1,75,688 रुपये प्रति किलो सस्ती बनी हुई है।
Published: undefined
चांदी की तरह सोने में भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह भाव पिछले कारोबारी दिन की तुलना में बढ़त के साथ क्लोज हुआ।
लेकिन अगर सोने के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो मौजूदा कीमत अब भी काफी कम है। 29 जनवरी को ही सोने ने भी ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी और 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था।
इसके बाद सोने में भी गिरावट का दौर देखने को मिला। शुक्रवार की तेजी के बावजूद 24 कैरेट सोना अपने उच्चतम स्तर से 37,201 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है।
Published: undefined
बाजार के जानकारों के अनुसार, हालिया तेजी अल्पकालिक रिकवरी हो सकती है, लेकिन रिकॉर्ड हाई से मौजूदा स्तर काफी नीचे होने के कारण निवेशकों की नजर आगे की चाल पर टिकी हुई है।
एक ओर जहां चांदी अपने हाई से 1.75 लाख रुपये से ज्यादा नीचे है। वहीं सोना भी करीब 36-37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम कम स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और निवेशक सतर्क रणनीति अपनाते नजर आ रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined