
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी है। 9 जून 2026 को घरेलू बाजार और एमसीएक्स में दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में दिखाई दिए। 'ब्लैक मंडे' के बाद वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है, जिसके चलते सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमतों में भी 500 से 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
Published: undefined
आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 1,040 रुपये कम है। वहीं 22 कैरेट सोना 950 रुपये टूटकर 1,39,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 780 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,13,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। लगातार तीसरे दिन आई इस गिरावट ने सर्राफा बाजार का रुख बदल दिया है।
Published: undefined
सोने की तरह चांदी में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। आज चांदी का भाव 2,59,900 से 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं खुदरा बाजार में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 260 से 270 रुपये के आसपास चल रही है। बाजार जानकारों के अनुसार निवेशकों की बदलती रणनीति का असर चांदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
Published: undefined
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिका की मध्यस्थता और अपील के बाद ईरान और इजरायल ने फिलहाल एक-दूसरे पर हवाई हमले रोक दिए हैं। युद्ध का खतरा कम होने की उम्मीद से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी से पैसा निकालना शुरू कर दिया है।
इसके अलावा अमेरिकी 10 वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। बॉन्ड पर बढ़ते रिटर्न के कारण निवेशकों का रुझान सोने से कम हुआ है। वहीं अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। इसका असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर दिखा, जहां स्पॉट गोल्ड टूटकर दो महीने के निचले स्तर, 4319 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। इन सभी कारणों का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दे रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined