
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते मामूली तेजी के बाद आई यह गिरावट निवेशकों को चौंकाने वाली रही। खासकर चांदी में बड़ी टूट देखने को मिली। वहीं, सोना भी एक झटके में 1,700 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।
Published: undefined
5 मार्च एक्सपायरी वाली वायदा चांदी सोमवार को अपने पिछले बंद स्तर से 8,857 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई।
शुक्रवार को MCX Silver Price 2,44,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को खुलते ही यह गिरकर 2,35,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी ओपनिंग के साथ ही चांदी में 8 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
Published: undefined
अगर चांदी के ऑल टाइम हाई की बात करें तो 29 जनवरी को इसने रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकली थी और कारोबार के अंत में 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का लाइफटाइम हाई दर्ज किया था।
इस ऊंचाई के बाद से चांदी में लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ। बीच में एक-दो दिन हल्की तेजी जरूर दिखी, लेकिन ट्रेंड नीचे की ओर ही रहा।
फिलहाल चांदी अपने हाई लेवल से 1,84,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। खास बात यह है कि यह भारी गिरावट महज 17 दिनों के भीतर देखने को मिली है।
Published: undefined
चांदी के साथ सोना के भाव में सोमवार गिरावट देखने को मिली।
2 अप्रैल एक्सपायरी वाला MCX Gold शुक्रवार को 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोमवार को ओपनिंग में यह गिरकर 1,54,191 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इस तरह 24 कैरेट सोना 1,704 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
Published: undefined
सोने ने भी 29 जनवरी को अपना लाइफटाइम हाई बनाया था। उस दिन वायदा भाव 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
उस रिकॉर्ड स्तर के बाद से सोने में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार की ओपनिंग कीमत को देखें तो अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है।
Published: undefined
सोना और चांदी दोनों ने जनवरी के अंत में ऐतिहासिक ऊंचाई पर थी। लेकिन उसके बाद से बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है। चांदी में गिरावट की रफ्तार ज्यादा तेज रही है, जबकि सोना भी दबाव में बना हुआ है।
निवेशकों के लिए यह दौर सतर्कता का संकेत है, क्योंकि रिकॉर्ड हाई के बाद कम समय में इतनी बड़ी गिरावट बाजार की अस्थिरता को दर्शाती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined