
होली से पहले घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार, 24 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के भाव में दबाव दर्ज किया गया।
Published: undefined
MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,60,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,61,598 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:05 बजे सोना 0.63 प्रतिशत यानी लगभग 1000 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान यह 1,61,233 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा।
Published: undefined
चांदी के दाम भी दबाव में रहे। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.56 फीसदी या 1,491 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा।
चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान इसका हाई लेवल 2,67,500 रुपये रहा।
Published: undefined
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये दर्ज की गई। 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए 28,500 रुपये खर्च करने होंगे।
दिल्ली
24 कैरेट: 1,61,510 रुपये
22 कैरेट: 1,48,060 रुपये
18 कैरेट: 1,21,170 रुपये
मुंबई
24 कैरेट: 1,61,780 रुपये
22 कैरेट: 1,48,300 रुपये
18 कैरेट: 1,21,340 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट: 1,62,440 रुपये
22 कैरेट: 1,48,900 रुपये
18 कैरेट: 1,27,300 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट: 1,61,780 रुपये
22 कैरेट: 1,48,300 रुपये
18 कैरेट: 1,21,340 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट: 1,61,830 रुपये
22 कैरेट: 1,48,350 रुपये
18 कैरेट: 1,21,390 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट: 1,61,930 रुपये
22 कैरेट: 1,48,450 रुपये
18 कैरेट: 1,21,490 रुपये
पटना
24 कैरेट: 1,61,830 रुपये
22 कैरेट: 1,48,350 रुपये
18 कैरेट: 1,21,390 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट: 1,61,780 रुपये
22 कैरेट: 1,48,300 रुपये
18 कैरेट: 1,21,340 रुपये
त्योहारों के सीजन से पहले बाजार में यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined