अर्थतंत्र

Gold-Silver Price Today: रात में टूटा बाजार, सुबह संभले दाम, जानिए 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार खुलते ही चांदी में तेजी लौटती दिखी। खबर लिखे जाने तक 1 किलो चांदी का भाव 2 फीसदी से ज्यादा यानी 5,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोना-चांदी के बाजार में बीते कारोबारी सत्र में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार रात MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अचानक आई बिकवाली से दोनों कीमती धातुओं के दाम धड़ाम हो गए। चांदी में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, जबकि सोना करीब ढाई फीसदी फिसल गया। हालांकि बुधवार को कारोबार खुलते ही दोनों धातुएं रिकवरी मोड में दिखीं।

Published: undefined

चांदी में 5% से ज्यादा गिरावट, फिर सुबह उछाल

मंगलवार को कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया था।

रात के अपडेट के मुताबिक, MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 5.58% यानी 13,378 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,26,513 रुपये पर आ गई।

यह गिरावट इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई छुआ था। उस स्तर से तुलना करें तो कीमत 1,93,535 रुपये तक नीचे आ चुकी थी।

हालांकि ट्रेडिंग सत्र के अंत में चांदी 2,28,783 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

Published: undefined

बुधवार सुबह रिकवरी, 1 किलो चांदी 2.34 लाख के पार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार खुलते ही चांदी में तेजी लौटती दिखी। खबर लिखे जाने तक 1 किलो चांदी का भाव 2 फीसदी से ज्यादा यानी 5,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Published: undefined

सोना भी फिसला, फिर संभला

सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने में भी मंगलवार रात भारी दबाव देखने को मिला। करीब 2.5% टूटने के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना वायदा कारोबार के अंत में 1,51,418 रुपये पर बंद हुआ।

बुधवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना खुलते ही करीब 1.15% की तेजी के साथ 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Published: undefined

रिकॉर्ड हाई से कितना नीचे आया सोना?

29 जनवरी को सोना भी अपने लाइफ टाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। इसके बाद से कीमतों में लगातार गिरावट का रुख बना रहा। बीच-बीच में एक-दो दिन की तेजी आई, लेकिन मौजूदा स्तर अब भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है।

Published: undefined

बाजार में इतनी हलचल क्यों अहम?

सोना-चांदी में इस तरह की तेज गिरावट और फिर रिकवरी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है। मंगलवार रात आई तेज बिकवाली ने जहां निवेशकों को चौंकाया, वहीं बुधवार की शुरुआत में दिखी रिकवरी ने कुछ राहत दी है।

फिलहाल बाजार की नजर अगले कारोबारी सत्रों पर रहेगी कि यह तेजी टिकती है या फिर दोबारा दबाव बनता है।

ताजा भाव (MCX वायदा):

  • 1 किलो चांदी: करीब 2,34,000 रुपये

  • 10 ग्राम 24 कैरेट सोना: करीब 1,53,165 रुपये

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined