
गुरुवार सुबह कमोडिटी और शेयर बाजार, दोनों जगह उतार-चढ़ाव का माहौल दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने खुलते ही तेज गिरावट दर्ज की, जबकि सोने के भाव भी फिसल गए। दूसरी तरफ शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले, लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई।
Published: undefined
चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा झटका देखने को मिला। MCX पर चांदी का पिछला बंद भाव 2,78,364 रुपये प्रति किलोग्राम था। गुरुवार को बाजार खुलते ही यह गिरकर 2,72,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यानी एक ही झटके में 1 किलो चांदी 5,804 रुपये सस्ती हो गई।
अगर ऊंचे स्तर से तुलना करें तो 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के स्तर तक पहुंची थी। मौजूदा भाव के हिसाब से यह अपने उस उच्चतम स्तर से 1,47,488 रुपये प्रति किलो नीचे कारोबार कर रही है।
Published: undefined
चांदी के साथ-साथ सोने में भी नरमी दिखी। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला वायदा सोना बुधवार को 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
गुरुवार को यह घटकर 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इस तरह 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 629 रुपये सस्ता हो गया।
अगर इसके लाइफ टाइम हाई की बात करें तो 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहां से अब तक इसमें 32,580 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
Published: undefined
कमोडिटी बाजार में गिरावट के बीच शेयर बाजार भी स्थिर नहीं रहा। BSE सेंसेक्स पिछले बंद 82,276 के मुकाबले बढ़त लेकर 82,418 पर खुला। हालांकि कुछ ही मिनटों में यह गिरकर 82,244 के स्तर तक आ गया। इसके बाद फिर से इसमें तेजी आई और यह करीब 200 अंक ऊपर चला गया।
NSE निफ्टी का भी यही हाल रहा। यह 25,482 के पिछले बंद के मुकाबले 25,556 पर खुला, लेकिन जल्द ही 25,487 तक फिसल गया। खबर लिखे जाने तक निफ्टी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
Published: undefined
गुरुवार की शुरुआत ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल बाजार में स्थिरता नहीं है। कीमती धातुओं में तेज गिरावट और शेयर बाजार में बार-बार बदलती दिशा निवेशकों के लिए सतर्क रहने का संकेत है।
चांदी और सोने दोनों के भाव अपने जनवरी के उच्च स्तर से काफी नीचे हैं। वहीं शेयर बाजार में भी शुरुआती तेजी टिक नहीं पा रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined