अर्थतंत्र

टैरिफ डील का असर: सेंसेक्स 3200, तो निफ्टी ने लगाई 1200 अंकों की छलांग, इन कंपनियों के शेयर बने रॉकेट

बाजार खुलते ही जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और सेंसेक्स 3,200 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 85,323 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1,200 अंकों से अधिक उछलकर 26,308 पर कारोबार करता नजर आया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने और व्यापार समझौते पर सहमति बनने का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। बाजार खुलते ही जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और सेंसेक्स 3,200 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 85,323 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1,200 अंकों से अधिक उछलकर 26,308 पर कारोबार करता नजर आया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,656.74 अंक चढ़कर 85,323.20 पर और निफ्टी 1,219.65 अंक की बढ़त के साथ 26,308.05 पर पहुंच गया। टैरिफ में कटौती और व्यापार समझौते की खबर से निवेशकों का उत्साह साफ दिखा।

रिलायंस और अडानी समूह समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अडानी पोर्ट्स का शेयर करीब 6.9 फीसदी तक चढ़ा, जबकि रिलायंस के शेयर में लगभग 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

इससे पहले बजट वाले दिन आई भारी गिरावट के बाद सोमवार (2 फरवरी) को बाजार में मजबूती लौटी थी। तेल-गैस, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 1,009 अंक की तेजी के साथ 81,732 के उच्च स्तर तक भी पहुंचा। वहीं निफ्टी 262.95 अंक की बढ़त के साथ 25,088 पर बंद हुआ, जबकि दिन के दौरान यह 25,108 के स्तर तक पहुंच गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें