अर्थतंत्र

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर: सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 300 अंक तक लुढ़का

सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। 2 मार्च को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

BSE Sensex 1,000 अंकों से ज्यादा टूटकर 80,000 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 50 में करीब 300 अंकों की गिरावट है और यह 24,900 के स्तर पर बना हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। Brent Crude लगभग 10% चढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है तो तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है।

तेल की कीमतों में तेजी का सबसे ज्यादा असर एनर्जी और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर दिख रहा है, जहां बिकवाली ज्यादा है।

सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोना 5,000 रुपये यानी करीब 3% की तेजी के साथ 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का अनुमान है कि सोना 1.60 लाख रुपये से बढ़कर 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

गौरतलब है कि बाजार में गिरावट का सिलसिला पिछले हफ्ते भी जारी था। 27 फरवरी को सेंसेक्स 961 अंक (1.17%) टूटकर 81,287 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 318 अंकों की गिरावट के साथ 25,179 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें