अर्थतंत्र

शुरुआती कारोबार में रुपया को झटका, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 87.25 पर पहुंचा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 पर कमजोर खुला और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 87.25 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से 30 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 86.95 पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में रुपया को झटका, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 87.25 पर पहुंचा
शुरुआती कारोबार में रुपया को झटका, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 87.25 पर पहुंचा फोटोः IANS

भारतीय रुपये को सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ा झटका लगा है। कारोबार शुरू होते ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरकर 87.25 पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा के छह महीने के निचले स्तर से उबरने और व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण रुपये को कुछ समर्थन जरूर मिला है, लेकिन अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों में असमंजस की स्थिति ने इस पर प्रभाव डाला है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 पर कमजोर खुला और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 87.25 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से 30 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 86.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 103.84 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.58 प्रतिशत गिरकर 69.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा