अर्थतंत्र

महंगाई की मार जारी, एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, मुंबई में 104 तो चेन्नई में 99 रुपए के करीब पहुंची कीमत

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 26 पैसे तक और डीजल सात पैसे तक महंगा हुआ। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। पेट्रोल-डीजल के दामों एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल की कीमत एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 26 पैसे तक और डीजल सात पैसे तक महंगा हुआ। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।

तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 97.76 रुपये और डीजल की कीमत 7 पैसे बढ़कर 88.30 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था।

मुंबई में भी पेट्रोल 26 पैसे और डीजल सात पैसे महंगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.89 रुपये का और एक लीटर डीजल की कीमत 95.79 रुपये तक पहुंच गई है।

चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 98.88 रुपये और डीजल छह पैसे महंगा होकर 92.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में सात पैसे का इजाफा किया गया। वहां पेट्रोल 97.63 रुपये और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई

  • ,
  • बंगाल में आज से दो सख्त कानून लागू, अपराध की आशंका पर गिरफ्तारी, बिना ट्रायल साल भर जेल, जानें सारे प्रावधान