अर्थतंत्र

त्योहार के मौसम में जनता पर महंगाई की मार जारी, पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, जानें नए रेट?

आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़े हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

त्योहार के मौसम में भी आम लोगों पर महंगाई का चौतरफा हमला जारी है। आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़े हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.79 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.52 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपये और डीजल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.43 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.63 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.10 रुपये लीटर है तो डीजल 97.93 रुपये लीटर है।

दूसरी ओर डीजल भी कई राज्यों में शतक लगा चुकी है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार से कई राज्यों में डीजल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की