अर्थतंत्र

महंगाई की मार: पेट्रोल का भाव नई उंचाई पर, मुंबई में 92 रुपये प्रति लीटर के पार, जानें अपने शहर का हाल?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 85.45 रुपये, 86.87 रुपये, 92.04 रुपये और 88.07 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों के विराम के बाद शुक्रवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई। देशभर में पेट्रोल का भाव अब नई उंचाई पर चला गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92 रुपये प्रति लीटर से उंचे भाव पर मिलने लगा है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी आई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 85.45 रुपये, 86.87 रुपये, 92.04 रुपये और 88.07 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 75.63 रुपये, 79.23 रुपये, 82.40 रुपये और 80.90 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता में 26 पैसे, मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र से 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 55.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 52.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

  • ,
  • 'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • DUSU Election Result: इस बार किसके सिर सजेगा ताज? भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी