अर्थतंत्र

फ्रेंच रिसर्चर का दावा- एलपीजी कंपनी इंडेन से लीक हुआ 67 लाख ग्राहकों का आधार डेटा  

इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली कंपनी पर डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से दिए गए आधार नंबरों को लीक करने का आरोप है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

घरेलू गैस वितरण कंपनी इंडेन में जमा लाखों लोगों के आधार नंबर की जानकारी लीक होने की खबर है। एक फ्रेंच रिसर्चर ने अपनी स्टडी में यह दावा किया है कि इंडेन में जमा लाखों लोगों के आधार नंबर की डिटेल्स लीक हो गई है । इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली कंपनी पर डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से दिए गए आधार नंबरों को लीक करने का आरोप है।

ऑनलाइन हैंडल पर इलियट एल्डरसन नाम से मौजूद बाप्टिस्ट रॉबर्ट ने पहले भी आधार लीक के मामलों को उजागर किया है। उन्होंने सोमवार रात को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कहा कि 67 लाख डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स का आधार डेटा लीक हुआ है।

एल्डरसन ने लिखा, 'लोकल डीलर्स के पोर्टल्स पर ऑथेंटिकेशन की कमी के चलते इंडेन ग्राहकों के आधार नंबर पर दर्ज नाम, पते और अन्य जानकारियों को लीक कर रहा है।' कस्टम बिल्ट स्क्रिप्ट के जरिए एल्डरसन ने 11,000 डीलर्स के पास मौजूद 67 लाख कस्टमर्स के आधार डेटा को हासिल कर लिया। हालांकि इंडेन ने बाद में उसके आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?