अर्थतंत्र

मोदी सरकार का आम जनता को ये कैसा इनाम? लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

इस सप्ताह अब तक चार बार पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सप्ताह के दौरान पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला शनिवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। देश के चार प्रमुख महानगरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल फिर आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में नौ पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इस सप्ताह अब तक चार बार पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सप्ताह के दौरान पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.97 रुपए, 74.70 रुपए, 77.65 रुपए और 74.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.37 रुपए, 67.78 रुपए, 68.56 रुपए और 69.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के भाव में नरमी का रुख बना रहा। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 15 दिनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में तकरीबन स्थिरता बनी रही है, जिसके बाद आगे अब पेट्रोल और डीजल के दाम में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 60.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 54.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। पिछले चार दिनों से जारी नरमी के कारण ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब डेढ़ डॉलर प्रति बैरल गिरा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Sep 2019, 12:05 PM IST

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी