अर्थतंत्र

जल्द बदल जाएगा Zomato का नाम! शेयरों में भारी गिरावट के बीच कंपनी उठा सकती है बड़ा कदम

जोमैटो के शेयरों में इस साल 67 फीसदी गिरावट आई है। जनवरी 2022 में जोमैटो के शेयर 141.35 रुपये पर थे, लेकिन एक अगस्त 2022 को ये 46.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि अप्रैल-जून 2022 तिमाही में जोमैटो का कंसॉलिडेटेड घाटा घटकर 185.7 करोड़ रुपये रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो अब कंपनी स्ट्रक्चर समेत कई चीजों में बदलाव करने के प्लान पर काम कर रही है। खबर है कि जल्द की जोमैटो एक पैरेंट कंपनी बनाएगी। कंपनी अपने हर बिजनेस को चलाने के लिए अलग-अलग सीईओ रखने की योजना बना रही है। इस वजह से मैनजमेंट एक पैरेंट कंपनी बनाकर सभी को ऑपेरट करने का प्लान बना रहा है। हाल ही में जोमैटो ने ब्लिंकिट के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। जोमैटो के पास फिलहाल चार ब्रांड मौजूद हैं।

खबरों के अनुसार, जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा है कि वो एक ऐसी कंपनी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, जहां हर बिजनेस को चलाने के लिए अलग सीईओ होंगे। सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे और उनके प्रबंधन के लिए एक पैरेंट कंपनी होगी। खबर है कि दीपिंदर गोयल पैरेंट कंपनी का नाम 'इटरनल' रख सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कंपनी की ओर से इस मामले पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है।

जोमैटो के पास पिलहाल फिलहाल जोमैटो, ब्लिंकिट, हाइपरप्योर, फीडिंग इंडिया नाम के चार ब्रांड हैं। अब जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल इन सभी कंपनियों को एक पैरैंट कंपनी के नीचे लाकर ऑपरेट करना चाहते हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने बताया कि 'इटरनल' फिलहाल एक इंटरनल नाम रहेगा। जोमैटो का नाम नहीं बदलेगा। खबरों की मानें तो कंपनी ने इटरनल नाम का इस्तेमाल कंपनी के दफ्तरों के भीतर करना शुरू कर दिया है। जल्द ही ये सभी के सामने आ सकता है।

गौरतलब है कि जोमैटो के शेयरों में इस साल भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर इस साल 67 फीसदी से अधिक गिरे। जनवरी 2022 की शुरुआत में जोमैटो के शेयर 141.35 रुपये पर थे, लेकिन एक अगस्त 2022 को ये 46.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि अप्रैल-जून 2022 तिमाही में जोमैटो का कंसॉलिडेटेड घाटा घटकर 185.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल पहली तिमाही के दौरान ये आंकड़ा 356.2 करोड़ रुपये रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल