अर्थतंत्र

महंगाई की आग में झुलस रहे लोग! एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

जुलाई महीने में अब तक पेट्रोल के दाम में 8 बार बढ़ोतरी हुई है। डीजल के भाव में इस महीने अब तक 5 बार बढ़ोतरी और एक बार कटौती भी हुई है। इसके पहले जून के महीने में पेट्रोल और डीजल के भाव में 16 दिन इजाफा किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जहां पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

दिल्ली में गुरुवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये और और डीजल का भाव 89.87 रुपये पर पहुंच गया है। मुंबई में 107.55 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई। वहीं डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। कोलकाला में पेट्रोल का भाव 101.35 रुपये और डीजल का भाव 93.02 रुपये प्रति लीटर पर है। जबकि, चेन्‍नई में पेट्रोल का भाव 102.23 रुपये और डीजल का भाव 94.39 रुपये प्रति लीटर पर है।

बता दें कि जुलाई महीने में अब तक पेट्रोल के दाम में 8 बार बढ़ोतरी हुई है। डीजल के भाव में इस महीने अब तक 5 बार बढ़ोतरी और एक बार कटौती भी हुई है। इसके पहले जून के महीने में पेट्रोल और डीजल के भाव में 16 दिन इजाफा किया गया था। वहीं, 4 मई के बाद से इस महीने में भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में 16 दिन इजाफा किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jul 2021, 10:05 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!