अर्थतंत्र

मंहगाई की मार: कच्चे तेल में नरमी के बावजूद फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को फिर बढ़ गए जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीसरे दिन नरमी का रुख देखने को मिला। बीते दो दिनों के विराम के बाद पेट्रोल फिर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में चार पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को फिर बढ़ गए जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीसरे दिन नरमी का रुख देखने को मिला। बीते दो दिनों के विराम के बाद पेट्रोल फिर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में चार पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने चार दिनों की स्थिरता के बाद डीजल की कीमत में दिल्ली और कोलकाता में पांच पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.81 रुपये, 77.49 रुपये, 80.46 रुपये और 77.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डीजल का भाव भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 0.35 फीसदी की नरमी के साथ 63.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में 0.15 फीसदी की नरमी के साथ 58.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Nov 2019, 9:46 AM IST

  • ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी खराबी का असर भारत में भी, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभाव‍ित, एडवाइजरी जारी

  • ,
  • महाराष्ट्र सरकार को मनोज जरांगे की चेतावनी- 'मराठा समाज मुंबई आने को तैयार, सरकार को घुटनों पर लाएंगे'

  • ,
  • 'ईरान को आर्थिक सहारा देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम', स्कॉट बेसेंट की चेतावनी, बोले- 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' शुरू

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पश्चिम एशिया में तनाव, US ने ईरान के 5 टैंकरों को किया तबाह, तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

  • ,
  • गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- 'सवाल करोगे तो धमकी और यातना मिलेगी'