अर्थतंत्र

मोदी सरकार में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई: अप्रैल में थोक महंगाई दर 15.08 फीसदी, आसमान छू रहे खाने-पीने के दाम

थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर भारत की थोक मुद्रास्फीति (महंगाई) अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च में 14.55 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। ए

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर भारत की थोक मुद्रास्फीति (महंगाई) अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च में 14.55 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक साल पहले डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 10.74 प्रतिशत थी। कथित तौर पर, डब्ल्यूपीआई पिछले एक साल से अधिक समय से दोहरे अंकों में है।

डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर मार्च में 8.71 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़कर अप्रैल में 8.88 प्रतिशत हो गई।

एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया है कि अप्रैल में मुद्रास्फीति की उच्च दर मुख्य रूप से पिछले साल की तुलना में खनिज तेलों, मूल धातुओं, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खाद्य पदार्थों, गैर-खाद्य वस्तुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण है।

ईंधन और ऊर्जा ने बढ़ाई महंगाई
अप्रैल महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 8.35 फीसदी रहा है जूकि मार्च 2022 में ये 8.06 फीसदी पर था। फ्यूल और पावर की महंगाई दर बढ़कर 38.66 फीसदी पर जा पहुंची है जो मार्च 2022 में 34.52 फीसदी रही थी। मैन्युफैकचरिंग प्रोडक्ट्स की महंगाई दर अप्रैल में 10.85 फीसदी रही है जो मार्च 2022 में 10.71 फीसदी रही थी।

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को संदर्भ महीने (रेफरेंस मंथ) के दो सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं और संस्थागत स्रोतों और देश भर में चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं।

इसके अलावा पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चला है कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गई है, जो लगातार चौथे महीने केंद्रीय बैंक आरबीआई की निर्धारित सीमा या टारगेट से ऊपर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग